Pushpa vs Dhurandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. फिल्म के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन ने हर किसी को चौंका दिया है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अब ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी हैं. अपने चार दिनों के कलेक्शन के साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने फिल्म पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को अकेले टक्कर दे डाली है.
धुरंधर 2 Vs पुष्पा 2
दिलचस्प बात ये है कि अपने पहले वीकेंड में धुरंधर 2 ने इंटरनेशनल मार्केट में तहलका मचा दिया है. खाड़ी देशों में बैन होने के बावजूद, फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में विदेशों में 210 करोड़ रुपये की भारी कमाई की है. वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड पुष्पा 2 के पास था, जिसने विदेशों में अपने पहले चार दिनों में 163 करोड़ रुपये कमाए थे. भारत के अलावा बाकी देशों में भी धुरंधर 2 धमाकेदार कलेक्शन कर रही है.
हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2, पुष्पा 2 के बाद दूसरे स्थान पर है, लेकिन धुरंधर 2 की व्यापक पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखना होगा. आने वाले दिनों में ये फिल्म कई और रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने वाली है. पुष्पा 2 व्यापक रूप से पूरी दुनियाभर में रिलीज हुई थी. वहीं धुरंधर 2 को खाड़ी देशों में बैन की वजह से थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. अगर धुरंधर 2 को खाड़ी देशों में रिलीज किया जाता, तो अनुमानों के अनुसार 6 से 7 मिलियन डॉलर या 50 से 55 करोड़ रुपये का बिजनेस शुरू हो सकता था. 4 दिनों में पुष्पा ने वर्ल्डवाइड 795.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं धुरंधर 2 ने 4 दिनों में 751.97 करोड़ कमाए हैं.
इतिहास रच रही ‘धुरंधर 2’
धुरंधर 2 इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने सिर्फ हिंदी भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. ऐतिहासिक रूप से, बाहुबली 2, आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा 2 और सालार जैसी सबसे बड़ी तेलुगु, तमिल और कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने भी पूरे भारत में एक दिन में भारी कमाई की है, लेकिन इनमें से किसी ने भी भारत में एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई नहीं की थी. इसलिए, धुरंधर 2 का हिंदी भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई करना अपनेआप में एक इतिहास है.
भारत में 4 दिनों सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
Pushpa 2- 529 करोड़
Dhurandhar 2: The Revenge- 454.12 करोड़
Baahubali 2- 384 करोड़
KGF Chapter 2- 380.15 करोड़
RRR- 365.80 करोड़