Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने की धुआंधार कमाई, जानें कहां तक पहुंची रणवीर सिंह की फिल्म

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: तूफान की तरह बॉक्स ऑफिस पर उतरी फिल्म ‘धुरंधर 2’ रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. हफ्ते भर में फिल्म ने बड़े-बड़े रिकार्ड्स ध्वस्त कर डाले. धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 961 करोड़ की अब तक कमाई कर ली है और अगर इसी रफ्तार से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही, तो कल यानी 26 मार्च को 1000 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लेगी.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड्स तोड़ते नजर आ रही हैं. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त रफ्तार जारी रखे हुए फिल्म हर दिन एक नया इतिहास बना रही है. महज 3 दिन में फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, फिर 800 और अब 900 करोड़ से ज्यादा. माना जा रहा है कि कल यानी 26 मार्च को फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

तूफान की तरह बढ़ रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई

सबसे पहले रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर फिल्म ने 100 करोड़ कमा डाले. इसके बाद वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने पूरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर राज किया और 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया. वीकेंड पर धांसू कलेक्शन के साथ ही वीक डेज में भी फिल्म धुआंधार कमाई करती नजर आ रही हैं. Sacnilk के मुताबिक, अपने रिलीज के पहले मंडे फिल्म ने 65 करोड़ की कमाई की. इसके बाद मंगलवार को ये 56 करोड़ हो गया. वहीं आज यानी सातवें दिन भी फिल्म तेजी से कमाई करती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

सातवें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन अबतक धुरंधर 2: द रिवेंज 14,787 शो में चल रहे है और इसने अबतक 26.38 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शंन ₹718.62 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹602.10 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 961 करोड़ रुपये हो चला है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती हैं.

क्या ‘धुरंधर 2’ तोड़ पाएगी ‘बाहुबली 2’ का ये रिकॉर्ड

बता दें धुरंधर 2 के लिए आज सातवां दिन यानी पहला बुधवार हैं. अभी भारत में पहले बुधवार को सबसे ज्यादा 52 करोड़ नेट का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के नाम है. ऐसे में रणवीर सिंह को बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 52 करोड़ से ज्यादा की कमाई अपने पहले बुद्धवार को करनी होगी.वहीं आपको बता दें कि धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 961 करोड़ की अब तक कमाई कर ली है और अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बनी रही, तो ये फिल्म कल तक 1000 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लेगी.

First published on: Mar 25, 2026 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.