Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 61: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और ये सिलसिला 60 दिन बीतने के बाद भी जारी है. इस दौरान कई नई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई 'धुरंधर 2' का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका. यही कारण है कि दो महीनेबाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है.

दो महीनेबाद भी नहीं रुकी 'धुरंधर 2' की कमाई

19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ को स सिनेमाघरों में 61 दिन हो गए हैं. दो महीनेबाद भी फिल्म को लगातार सिनेमाघरों में पसंद किया जा रहा है. धुरंधर 2 के बाद भूत बंगला आई, राजा शिवाजी आई, एक दिन और अब पति पत्नी और वो दो… जैसी कई फिल्मों ने दस्तक दी, लेकिन कोई भी धुरंधर 2 का बाल भी बांका नहीं कर पाई. अब भी बॉक्स ऑफिस जमी ‘धुरंधर 2’ लाखों का आंकड़ा तय कर रही है. आइए इसके 61वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर अब भी 'हमजा' का जलवा

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने अपने 61वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 लाख रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, ये आंकड़े सिर्फ शुरुआती हैं, कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है. लेकिन किसी फिल्म के लिए 2 महीनेबाद भी इतनी कमाई कोई मामूली बात नहीं है. इससे पहले बीते रविवार यानी रिलीज के 60वें दिन यानी नौवें रविवार को फिल्म ने 63 लाख रुपये का बिजनेस किया था और शनिवार को कमाई 53 लाख रुपये के करीब थी.

1800 करोड़ के बेहद करीब पहुंची कमाई


61 दिन की कमाई के साथ ही धुरंधर 2 का इंडिया में नेट कलेक्शन ₹1,146.12 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,371.68 करोड़ रुपये है. बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो दुनियाभर में फिल्म 1800 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है. इसका टोटल कलेक्शन 1798.19 करोड़ हो चला है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर 'धुरंधर 2'

बता दें सिनेमाघरों में रिलीज के बाद दर्शक इस फिल्म का ओटीटी पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में रणवीर सिंह की ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर तहलका मचाने आने वाली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में रिलीज हो गई है. लेकिन भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर 5 जून को रिलीज किया जाएगा.

---विज्ञापन---