Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. महीनेबाद बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है. इसकी जबरदस्त कहानी और स्टारकास्ट को खूब सराहा गया. बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म को 33 दिन पूरे हो चले हैं और लगातार ये फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है. आइए इसके 33वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

33वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने 33वें दिन ₹1.62 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,337.46 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹1,117.29 करोड़ हो गया है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 33वें दिन ₹0.40 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹421.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,758.96 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

4 हफ्तों में धुआंधार कमाई

इससे पहले फिल्म ने 32वें दिन धुरंधर 2 ने अबतक ₹4.24 करोड़ की नेट कमाई की थी. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 अब अपने 5वें हफ्ते में पहुंच गई है. इसने 102.55 करोड़ से धमाकेदार ओपनिंग की थी. इसके बाद लगातार अपने कलेक्शन से फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

ओटीटी पर आ रही 'धुरंधर 2'

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का रीमेक हैं. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर लीड रोल में हैं. इसका पहला पार्ट आप नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं अब 'धुरंधर 2' भी जल्द ही ओटीटी रिलीज होने वाली है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद इसे जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है.