Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने वह कारनामा कर दिखाया है जिसका सपना हर फिल्ममेकर देखता है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इस फिल्म ने बॉलीवुड के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. 21वें दिन भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है और दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. संजीदा एक्टिंग और जबरदस्त थ्रिलर ने इसे साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बना दिया है.

21वें दिन भी जारी है धांसू कमाई

आमतौर पर फिल्में दो हफ्ते बाद सुस्त पड़ जाती हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' का क्रेज 21वें दिन भी बरकरार है. Sacnilk के अनुसार, बुधवार (वर्किंग डे) होने के बावजूद शाम 7 बजे तक फिल्म ने करीब 5.23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह साबित करता है कि फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलो-दिमाग पर इस कदर छाई है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है.

---विज्ञापन---

1000 करोड़ के पार, अब अगला लक्ष्य 1100 करोड़

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक धुरंधर 2' का नेट कलेक्शन 1038.60 करोड़ रुपये हो गया है. 'धुरंधर 2' अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्होंने घरेलू बाजार में हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है. फिल्म की जिस तरह की पकड़ बनी हुई है, उसे देखकर ट्रेड पंडितों का मानना है कि 1100 करोड़ का आंकड़ा भी बस कुछ ही दिन दूर है.

---विज्ञापन---

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह इसकी कहानी है. इसमें रणवीर सिंह एक 'इंडियन स्पाई' (भारतीय जासूस) के रोल में हैं, जो पाकिस्तान के खतरनाक इलाके ल्यारी में जाकर एक गैंगस्टर की गैंग में शामिल होते हैं. यह एक टू-पार्ट फिल्म है, जिसका पहला हिस्सा दिसंबर 2025 में रिलीज होकर पहले ही धूम मचा चुका है.

सितारों से सजी है फिल्म की फौज

आदित्य धर ने इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन स्टार कास्ट चुनी है. रणवीर सिंह के साथ-साथ इसमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों ने अपनी एक्टिंग से जान फूँक दी है. सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी कहानी को मजबूती दी है, जिससे फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रही है.

बॉक्स ऑफिस पर 'खुला मैदान'

रणवीर सिंह के लिए फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई चुनौती नहीं है. अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को आएगी, तब तक 'धुरंधर 2' के पास छप्परफाड़ कमाई करने का पूरा मौका है. मेट्रो सिटीज से लेकर छोटे शहरों तक, यह फिल्म हर जगह 'गदर' काट रही है.