Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का 18वें दिन भी तूफान जारी है. बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन फिल्म ने नया इतिहास रच दिया. धुरंधर 2 अब 1000 करोड़ की नेट कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बहुत बड़ी और खास बात है.
इंडिया में 1000 करोड़ पार हुई 'धुरंधर 2'
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब ये ऐसी पहली हिंदी फिल्म बनी है जिसने बाॅक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वर्ल्डवाइड भी फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. बात करें आज तीसरे रविवार यानी 5 अप्रैल की कमाई के बारे में तो 18वें दिन अबतक फिल्म ने ₹24.59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,208.32 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,009.61 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी इसका फाइनल रिपोर्ट आना बाकी हैं.
---विज्ञापन---
वहीं बीते दिन यानी 'धुरंधर 2' ने तीसरे शनिवार को यानी अपने रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाया. इस दिन ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 26. 65 करोड़ कमाए, जो 16वें दिन के 21.55 करोड़ से ज्यादा है. 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. रिलीज के महज 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके बाद ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है. वीकेंड के अलावा वीकडेज पर भी फिल्म धुआंधार कलेक्शन करती नजर आ रही है.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा लीड रोल में हैं. देशभर में ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. वर्ल्डवाइड फिल्म 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.