Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा तूफान बन चुकी है, जिसे रोकना नामुमकिन लग रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन टिकट खिड़की पर इसका दबदबा अब भी कायम है. वर्किंग डेज होने के बावजूद फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं. आइए जानते हैं फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की है…
900 करोड़ क्लब से बस चंद कदम दूर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. फिल्म ने अब तक घरेलू बाजार (India Net) में कुल 891.47 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है. जिस तरह से फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि कल तक यह 900 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लेगी.
---विज्ञापन---
13वें दिन (दूसरे मंगलवार) की धाकड़ कमाई
हफ्ते के बीच के दिनों (Weekdays) में भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है. सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. वहीं Sacnilk के अनुसार, मंगलवार (13वें दिन) को शाम 6 बजे तक 19.30 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. फाइनल आंकड़े आने तक इस संख्या में और भी इजाफा होना तय है.
---विज्ञापन---
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम
'धुरंधर 2' केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नोटों की बारिश कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,392.23 करोड़ रुपये हो चुका है. बहुत जल्द यह फिल्म 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-3 भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल होने की तैयारी में है.
पहले हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
फिल्म की शुरुआत ही धमाकेदार रही थी. 'धुरंधर 2' ने अपने ओपनिंग डे पर 145.55 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था और पहले ही हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन जुटा लिया था. दूसरे वीकेंड पर भी शनिवार (10वें दिन) 62.85 करोड़ और रविवार (11वें दिन) 68.10 करोड़ की कमाई ने साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है.
क्यों थम नहीं रही 'धुरंधर 2' की रफ्तार?
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इसके सस्पेंस, हाई-ऑक्टेन एक्शन और देशभक्ति से ओत-प्रोत कहानी को जाता है. रणवीर सिंह के 'जसकीरत सिंह रांगी' के किरदार और फिल्म के क्लाइमेक्स ट्विस्ट ने दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों तक खींच लाया है. फिल्म का वीएफएक्स (VFX) और बैकग्राउंड स्कोर इसे एक ग्लोबल स्टैंडर्ड की स्पाई-थ्रिलर बनाता है.