Dhamaal Box Office Collection Day 7: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वैसे तो फिल्म की कमाई वीकडेज में घटी है, लेकिन यह जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं, यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' से भी आगे निकल गई है और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को कड़ी टक्कर दे रही है. गुरुवार को भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया. आइए, फिल्म के सातवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

शुरुआती दिनों में धमाल 4 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, 'धमाल 4' के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये और छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

---विज्ञापन---

100 करोड़ के करीब पहुंची धमाल 4

वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की. वैसे देखा जाए तो बुधवार के मुकाबले गुरुवार को फिल्म की कमाई में 75 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही और देशभर में इसके कुल 11,006 शो चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 132.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

'अल्फा' को पछाड़ 'धमाल 4' निकली आगे

बता दें कि 'धमाल 4' आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के बाद रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, 'अल्फा' ने रिलीज के 14 दिनों में 56.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर 'धमाल 4' की बात करें तो यह साल 2007 में शुरू हुई 'धमाल' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी ‘धमाल 4’ ने की धमाकेदार कमाई, 100 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---