Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म रिलीज के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और तीन दिनों में अच्छा कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. रविवार को भी फिल्म ने जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए शानदार कमाई की. हालांकि, धमाल 4 की रिलीज का असर 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर भी पड़ा है. आइए, एक नजर डालते हैं 'धमाल 4' के संडे कलेक्शन पर.
'धमाल 4' ने शुरुआती दो दिनों में कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म धमाल 4 ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा परफॉर्म किया और शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की.
संडे को 'धमाल 4' ने कमाए इतने करोड़
रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले पूरे 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. रविवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44 प्रतिशत रही और देशभर में 11,481 शो चले. इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
बता दें कि यह फिल्म साल 2007 में शुरू हुई धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख के अलावा अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और इसकी कॉमेडी भी लोगों को काफी मजेदार लग रही है.