Dhamaal 4 Box Office Collection Day 22: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई. हालांकि सिनेमाघरों में इसे दर्शकों को काफी पसंद किया है. आइए जानते हैं कि शुक्रवार यानी 22वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बिना किसी प्रमोशन के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाल 4 ने ओपनिंग डे पर 6.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 27 करोड़ और तीसरे दिन 34.20 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले हफ्ते धमाल 4 ने 96 करोड़, दूसरे 40.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते 19.25 करोड़ रुपये की कमाई तय की.
22वें दिन की कमाई
बात करें फिल्म के 22वें दिन की कमाई की तो सैकनिल्क के मुताबिक 22वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ की नेट कमाई की. इससे इंडिया में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹186.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹156.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 22वें दिन ₹0.15 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹30.20 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹216.68 करोड़ हो गया है.
फिल्म के बारे में
'धमाल 4' पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक समुद्री खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी खोज में कुछ लोग एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं. रिलीज के फिल्म के VFX को लेकर काफी आलोचना हुई थी, हालांकि इसकी मजेदार कहानी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है.