DC Box Office Collection Day 3: 07 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज साउथ स्टार लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना की फिल्‍म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं. अरुण मथेश्वरन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्म ने फिलहाल धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ डे 3 कलेक्शन

साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ 7 अगस्त को रिलीज हुई है. पहले दिन इस फिल्म ने 4.40 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया. अब बात करें रविवार यानी तीसरे की तो DC (तमिल) ने 4,639 शो से ₹9.55 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹24.11 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹20.95 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में अबतक कितनी कमाई?

बात करें फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की तो विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹2.25 करोड़ कमाए, जिससे अब तक टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹7.75 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹31.86 करोड़ हो गया है. कुल मिलाकर पहले वीकेंड फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

बतौर लीड लोकेश कनगराज की पहली फिल्म

‘डीसी’ लोकेश कनगराज की बतौर लीड हीरो पहली फिल्म है. वैसे लोकेश खासकर ‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘लियो’ और ‘कुली’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं. हालांकि इससे पहले वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. फिल्म की कहानी एक लोकल गैंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो पुलिस से बचकर भाग रही है. इसका एक्शन शानदार है. लोकेश कनगराज के साथ वामिका गब्बी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---