DC Box Office Collection Day 5: साउथ फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की रिलीज को पांच दिन हो चुके हैं. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. जानें पांचवे दिन 'डीसी' ने कितना कलेक्शन किया है.
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही. दर्शक लगातार इस फिल्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं. रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिर रफ्तार पकड़ते हुए 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर पहुंच गई. तीसरे दिन इसने 9.55 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की.
पांचवें दिन की कमाई
अब बात करें पांचवें दिन की कमाई की तो, DC ने अपने 4,713 शो से ₹5.40 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹37.21 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹32.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹1.25 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹14.50 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में फिल्म का कलेक्शन ₹51.71 करोड़ हो गया है.
इन फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर
DC के अलावा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्में ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ और 'द ओडिसी' अब भी भारतीय सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई कर रही है. इस वजह से साउथ सिनेमा की फिल्म ‘डीसी’ की बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं हो पा रही है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म 'DC' एक तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है और इसमें उनके साथ प्रसिद्ध निर्देशक लोकेश कनगराज ने लीड हीरो के रूप में डेब्यू किया है. ये फिल्म प्रसिद्ध उपन्यास 'देवदास' का एक आधुनिक और डार्क-गैंगस्टर रूपांतरण है. फिल्म में वामिका गब्बी ने चंद्रा नाम की महिला का किरदार निभाया है. फिल्म की में कहानी चंद्रा नाम की एक वेश्या (sex worker) है, जो लगभग दो दशकों से एक कोठे के शोषण और क्रूर माहौल में फंसी हुई है. जब पुलिस से भाग रहा देवदास (लोकेश कनगराज) उससे मिलता है, तो वो उसे उस नरक से आजाद कराने का फैसला करता है. इसके बाद चंद्रा भी उसके साथ हिंसा और बदले की इस खतरनाक दुनिया में शामिल हो जाती है.