Dacoit Box Office Collection Day 6: बीते शुक्रवार 10 अप्रैल को रिलीज हुई अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन बीत चले हैं. ओपनिंग डे के बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस इसे ‘धुरंधर 2’ से भारी टक्कर लेना पड़ा है. आइए जानते हैं कि बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म ‘डकैत’ ने कितनी कमाई की है.

छटे दिन की कमाई

सैकनिल्क की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘डकैत’ ने छठे दिन रात 10 बजे तक ₹1.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹31.17 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹26.75 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है. इस तरह देखा जाए तो छठे दिन तक फिल्म की कमाई पूरी तरह गिरती नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' के फेल हुई 'डकैत'

फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु भाषा के साथ ही हिंदी में भी रिलीज हुई है. लेकिन इसके कलेक्शन से साफ नजर आ रहा है कि हिंदी पट्टी में ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. बुधवार को यानी छठे दिन ‘डकैत’ के हिंदी वर्जन ने 35 लाख रुपये बटोरे हैं. हालांकि इसमें बाॅलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी इसमें एक गाना गया है. डकैत को बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म धुरंधर 2 से भारी टक्कर मिल रही है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें की तो डकैत प्यार, धोखा, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है. लीड रोल में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर हैं. इसमें प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे शानदार कलाकार भी शामिल हैं. इसे शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी हरि (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है. फिर वो जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है.