Dacoit Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' कुछ कलेक्शन नहीं कर पा रही है. फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. अपने रिलीज के 27 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ऐसे में ‘डकैत’ को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि डकैत ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है.
पांच दिनों में बस इतनी कमाई
10 अप्रैल को रिलीज हुई मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की ‘डकैत’ को बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन बीत चले हैं. लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पा रही है. पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डकैत’ ने पांचवें दिन यानी अपने रिलीज के पहले मंगलवार को अबतक 2.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 29.29 करोड़ और नेट कलेक्शन 25.08 करोड़ रुपये हो गए हैं. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
---विज्ञापन---
बीते दिनों की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' से ‘डकैत’ को भारी टक्कर मिल रही है. डकैत ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 6.55 करोड़ रुपये से की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 6.85 करोड़, तीसरे दिन 6.40 करोड़ और चौथे दिन सिर्फ 2.70 करोड़ रुपये ही कमा पाई.
---विज्ञापन---
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर फिल्म ‘डकैत’ को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. इसके अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब भी शामिल हैं. इसकी कहानी हरि (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जिसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है. फिर वो जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है.