Dhurandhar 2 vs Dacoit Box Office Report: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डकैत' को रिलीज हुए आज 2 दिन हो गए हैं. इन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली है, लेकिन सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर वो कमाल नहीं कर पाई, जिसकी फिल्म से उम्मीद की जा रही थी. वहीं, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज हुए आज 24 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर से जादू कम नहीं हुआ. फिल्म ने अपने चौथे शनिवार को भी शानदार कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि इन दिनों फिल्मों ने आखिर अब तक कुल कितना कलेक्शन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 24वें दिन, यानी चौथे शनिवार को 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1,068.92 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. 24वें दिन भी फिल्म ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने कन्नड़ में 0.08 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.17 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 24.3% रही.

---विज्ञापन---

फिल्म 'डकैत' के दूसरे दिन का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ साउथ स्टार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में 13.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरे दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा में की, जो 5.60 करोड़ रुपये है. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन हिंदी भाषा में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया, जो 1.40 करोड़ रुपये था. दूसरे दिन इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 28.5% थी.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' वर्ल्डवाइड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1691.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने दो दिनों अंदर दुनियाभर में 24.81 करोड़ रुपये की कमाई की है.