Cocktail 2 Worldwide Collection: 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन, और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की. दूसरे दिन भी इसकी कमाई में बढ़त देखी जा रही है.
पहले दिन 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई तय की. इसी के साथ फिल्म का टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये और टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये हो गया है. बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात तो फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20.20 करोड़ रुपये रुपये हो गया.
दूसरे दिन भी कमाई जारी
दूसरे दिन यानी रिलीज के पहले शनिवार को अबतक, 'कॉकटेल 2' ने ₹5.32 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹22.48 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹18.82 करोड़ हो गया है. हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.
वीकेंड पर बढ़ेगी कमाई
दिलचस्प बात ये है कि इन दिनों कॉकटेल 2 के साथ कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. लेकिन पहले से ही थिएटर्स में हॉन्टेड 3डी, मैं वापस आऊंगा, है जवानी तो इश्क होना है और ऑब्सेशन जैसी फिल्में चल रही हैं. कॉकटेल 2 ने अच्छी शुरुआत की है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई करेगी.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं.