Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन हो चुके हैं. इस फिल्म की कमाई मंगलवार को कुछ कम जरूर हुई लेकिन बाकी फिल्मों के मुकाबले इसे अभी भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए इसके 5वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
पांचवें दिन की कमाई
होमी अजदानिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में शामिल हैं. सिनेमाघरों में तीनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया है. दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा है. यही कारण है कि फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है. पांचवें दिन तक, 'कॉकटेल 2' ने ₹6.65 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.75 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹60.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹20.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹93.50 करोड़ हो गया है.
100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची 'कॉकटेल 2'
‘कॉकटेल 2’ अपने रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आने वाले दिनों में ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
क्या है 'कॉकटेल 2' की कहानी?
बात करें फिल्म की तो, ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉकटेल की रीमेक है. इसकी कहानी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है. कुणाल और दीया रिश्ते में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा. ऐसे में एली का इस्तेमाल करते हुए दीया, कुणाल को परखने की कोशिश करती है. लेकिन इसी बीच एली को कुणाल से प्यार हो जाता है और वो भी सच्चा प्यार. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.