Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: 19 जून शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में शानदार रिस्पॉन्स मिला है. दर्शकों में इस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. आइए दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

'कॉकटेल 2' के दूसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन कॉकटेल 2 ने 13.50 करोड़ की कमाई तय की थी. दूसरे दिन, 'कॉकटेल 2' ने ₹16.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹35.70 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹29.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹8.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹15.25 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹50.95 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

‘मां इंटी बंगारम’ भी कर रही शानदार कलेक्शन

दिलचस्प बात ये है कि ‘कॉकटेल 2’ के अलावा शुक्रवार को कोई भी दूसरी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फायदा मिल रहा है. लेकिन इसी दिन सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने पहले दिन देशभर में 5 करोड़ 35 लाख रुपये कमाए. वहीं ग्लोबल कलेक्शन के मामले में यह काफी आगे निकल गई. ग्लोबल कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो ओपनिंग डे पर फिल्म का कुल कारोबार 13.15 करोड़ रुपये का रहा. जबकि दूसरे दिन ‘मां इंटी बंगारम’ ने ₹7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं.

बाकी फिल्मों से मिल रही टक्कर

सिनेमाघरों में इन दिनों 'कॉकटेल 2' के अलावा दिलजीत, शरवरी और वेदांग स्टारर 'मैं वापस आऊंगा', कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता', विक्रम भट्ट निर्देशित ‘हॉन्टेड 3डी’, रामचरण और जान्हवी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ और वरुण-मृणाल और पूजा हेगड़े स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी लगी हुई है. ऐसे में फिल्म को थोड़ा बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है. अब ये देखना खास होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कितनी पहुंचती है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें 'कॉकटेल 2' की तो इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोणे और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' का स्प्रिचुअल सीक्वल है. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---