Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-ड्रामा 'कॉकटेल 2' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए. 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग करते हुए वीकेंड पर धांसू कमाई तय की. लेकिन चौथे दिन के बाद इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हुई और ये सिलसिला यूं ही चलता रहा.

वीकेंड के बाद तेजी से गिरी कमाई

'कॉकटेल 2' अपने रिलीज से लगातार सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म से कृति सेनन का बोल्ड अंदाज खूब चर्चा में रहा. रश्मिका और शाहिद की भी चर्चा हुई, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म थोड़ा पीछे रह गई. ने ओपनिंग डे पर 'कॉकटेल 2' 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन कलेक्शन 16.25 करोड़ रुपये रहा. फिर रविवार को तीसरे दिन 17.75 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने टोटल 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

12वें दिन का कलेक्शन

इसके बाद बीते रविवार यानी 10वें दिन इसने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अब बात करें 12वें दिन की कमाई की, तो Sacnilk के मुताबिक 12वें दिन, 'कॉकटेल 2' ने ₹1.85 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹103.45 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹86.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹28.45 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹131.89 करोड़ हो गया है.

'वेलकम टू द जंगल' से टक्कर

इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं और हाल ही में 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज ने 'कॉकटेल 2' की कमाई को प्रभावित किया है. हालांकि कॉकटेल 2 ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है.

---विज्ञापन---