Cocktail 2 Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. 19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को अब 10 दिन हो गए हैं. अब इसके सामने 'वेलकम टू द जंगल' मुकाबला करने आ गई है. इससे 'कॉकटेल 2' की कमाई पर असर पड़ा है. आइये जानते हैं फिल्म ने 10वें दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया.
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पड़ा कमाई पर असर
कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमाए. फिर तीसरे दिन का कलेक्शन 17.75 करोड़ रुपये रहा. इस तरह पहले हफ्ते फिल्म ने टोटल 70.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आठवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये और कल शनिवार को फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही. वहीं, आज रविवार को 10वें दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की वजह से फिल्म को थोड़ा बहुत नुकसान झेलना पड़ा है.
100 करोड़ के बेहद पास पहुंची 'कॉकटेल 2'
10वें दिन, 'कॉकटेल 2' ने ₹4.40 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹99.25 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹83.15 करोड़ हो गई है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹26.75 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹126.00 करोड़ हो गई है.
फिल्म की कहानी
बात करें फिल्म की तो, कॉकटेल 2 का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगता है. उन्हें अपने रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं मिलता. ऐसे में कुणाल की लाइफ में एंट्री होती है एली की, जिसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है.