Chhaava Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी ने तीसरे दिन ही छप्परफाड़ कमाई कर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर डाली। पहले दिन के मुकाबले तीसरे दिन मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई की। विक्की कौशल की एक्टिंग का तो हर कोई कायल है, लेकिन इस मूवी में बाकी कास्ट की भी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी की अब तक की कमाई कितनी है?
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 करोड़ में बनी फिल्म, कमाए 524 करोड़, डायलॉग्स-गाने भी सुपर-डुपर हिट
तीसरे दिन की कमाई कितनी?
विक्की की छावा ने कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 48.5 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 62.48% रही। सुबह के शो 49.82%, दोपहर के शो 67.46%, शाम के शो 72.95% और रात के शो 59.68% रहे।
अब तक की कमाई
पहले दिन मूवी ने 31 करोड़ की कमाई की थी। जनवरी में रिलीज हुई मूवीज में इसकी ओपनिंग काफी शानदार रही। वहीं दूसरे दिन की कमाई ने 37 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्की की मूवी ने 116.5 करोड़ कमाई कर ली है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.