Chand Mera Dil Box Office Day 5: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुईं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. आइए जानते हैं कि पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

5वें दिन ‘चांद मेरा दिल’ ने की कितनी कमाई?

सैकनिल्क के मुताबिक अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने पांचवें दिन ₹2.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹18.14करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹15.26 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने टोटल ₹2.25 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹20.41 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

5 दिनों की टोटल कमाई

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अनन्या पांडे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 3 करोड़ रुपये के साथ की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और अब 5वें फिल्म ने सिर्फ ₹2.01करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कहानी दो युवा किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हैदराबाद में अपने कॉलेज के दिनों में मिलते हैं और बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और जल्द ही उन्हें एक अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है. दोनों आगे चलकर शादी रचा लेते हैं, लेकिन बाद में उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड किरदार में हैं.

---विज्ञापन---