---विज्ञापन---

Box Office Report: 16 दिन में Border 2 ने तोड़ा इन 8 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Border 2 Breaks Big Movies Record: सनी देओल की 'Border 2' को रिलीज हुए पूरे 16 दिन हो गए हैं. इन दिनों में फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

Border 2 Breaks Big Movie Record: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' का खुमार लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 16 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत और वर्ल्डवाइड लेवल पर शानदार कारोबार किया है. इतना ही नहीं फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. चलिए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है?

'Border 2' की 16वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'Border 2' ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 301.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, 16वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.88% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.13%, दोपहर के शो में 15.90%, शाम के शो में 18.12% और रात के शो में 23.35% रही.

---विज्ञापन---

'Border 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म 'Border 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां पर फिल्म ने कमाल कर दिखाया है. Sacnilk.com के डाटा के मुताबिक, 'Border 2' ने दुनिया भर में अब तक 412 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने कई बड़ी मूवी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इसमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रह चुकी हैं.

---विज्ञापन---

'Border 2' ने तोड़ा इन 8 फिल्मों का रिकॉर्ड

सनी देओल की फिल्म 'Border 2' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कुल 8 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनमें राजा साब (208.39), मन शंकरवरप्रसाद गारू (292.4), महावतार नरसिंह (326.82), वॉर 2 (364.35), सितारे जमीन पर (267.52), लोका: चैप्टर 1 - चंद्र (303.86), संक्रांतिक वस्तुनाम (255.48) और रेड 2 (237.46) शामिल हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---