Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल की स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2' को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बीत चले हैं. इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. अब भी फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है. रिलीज के 24 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. बीते वीकेंड फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया.
रविवार, 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब ये फिल्म 500 करोड़ क्लब के और पास पहुंच गई है.
---विज्ञापन---
अचानक बढ़ी 'बॉर्डर 2' की कमाई
ट्रेड वेबसाइट sacnilk के मुताबिक ‘बॉर्डर 2' ने रिलीज के 24वें दिन यानी रविवार को करीब 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को वीकेंड का खास फायदा मिला है. इसके चौथे वीकेंड की कमाई देखें, तो फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार को करीब 80 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद शनिवार को लगभग 1.9 रुपये कमाए. इस दिन वैलेंटाइन डे था, फिर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. इसके बाद रविवार को बॉर्डर 2 ने 1.4 करोड़ रुपये कमाए और अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनीं हुई है.
---विज्ञापन---
500 करोड़ के नजदीक बॉर्डर 2
24 दिनों में ‘बॉर्डर 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. भारत में इसका नेट कलेक्शन 321.85 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. ये फिल्म सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म अब तक करीब 440.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनीं ‘बॉर्डर 2’ का बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस हिसाब से फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है.