---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने 33वें दिन कमाए इतने रुपये

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन से ज्यादा का समय हो चला है. लेकिन ये फिल्म अब भी दर्शकों को पसंद आ रही है.

Border 2 Box Office Collection Day 33: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 काफी पसंद की गई. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-वार ड्रामा फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए. फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, यही कारण है कि फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर की सीक्वल है. बॉर्डर 2 अबतक अपने रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 33 दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की है.

बाॅर्डर 2 की कमाई

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने अपने रिलीज के 33वें दिन 31 लाख रुपये की कमाई की है. खास बात ये है कि इसकी कमाई फिल्म के 32वें दिन से ज्यादा है. बॉर्डर 2 ने अपने 32वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन से थोड़ा ज्यादा है. फिल्म को रिलीज हुए महीनेभर से ज्यादा हो चला है, लेकिन अब भी इसे सिनेमाघरों में पसंद किया जा रहा है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 326.51 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं दुनिया भर में फिल्म 490 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इस हिसाब से फिल्म फायदे में चल रही है.

---विज्ञापन---

लीड स्टार्स को मिला खास फायदा

बॉर्डर 2 की शानदार कमाई से सनी देओल सहित वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के करियर को भी एक बड़ी हिट मिली है. दिलजीत दोसांझ के लिए ये फिल्म करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. इसी तरह इंडस्ट्री में नए-नए आए अहान शेट्टी को भी इस फिल्म से एक खास पहचान मिली है. ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. वरुण धवन के लिए भी ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. इसकी स्टारकास्ट को कहानी को खूब सराहा गया है.

---विज्ञापन---


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---