---विज्ञापन---

Border 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर अब भी छाई है ‘बॉर्डर 2’, 14वें दिन सनी देओल की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 14: सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती नजर आ रही है.

Border 2 Box Office Collection Day 14

Border 2 Box Office Collection Day 14: 23 जनवरी 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रही है. अपने रिलीज के 14वें दिन तक फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. सिनेमाघरों में फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. शुरुआत के दिन दिन में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. बाद इसकी कमाई थोड़ी घटी जरूर, लेकिन सिनेमाघरों में ये फिल्म अब भी छाई हुई है.

300 करोड़ के पास पहुंची 'बॉर्डर 2'

बात करें फिल्म के 14वें दिन की कमाई कि तो बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 13 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और अनुमानित ₹ 290.90 करोड़ की भारतीय नेट कमाई की. Sacnilk के मुताबिक 14वें दिन इसका यानी अपने रिलीज के दूसरे गुरुवार को 'बॉर्डर 2' ने रात 10 बजे तक लगभग 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह इंडिया में इसकी नेट कमाई ₹ 294.25 करोड़ हो गई है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार हुई 'बॉर्डर 2'

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से लेकर शानदार कमाई करती नजर आ रही है. वहीं अपने रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार कलेक्शन करते हुए फिल्म ने 244.97 करोड़ रुपये कमा लिए थे. बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो 'बॉर्डर 2' की कमाई 436 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. इस मामले में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह बॉर्डर 2 ने 'सिम्बा', '3 इडियट्स', 'ब्रह्मास्त्र पार्ट : शिवा', 'भूल भुलैया 2' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसकी कहानी और स्टारकास्ट दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं. ये फिल्म साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---