Bandar Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉबी देओल की 'बंदर' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' एक दूसरे के आमने-सामने हैं. एक साथ रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा बताया, लेकिन फिल्म की कमाई कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

बॉबी देओल की 'बंदर' की खूब तारीफ हुई. क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छा बताया है, लेकिन फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींचने में असफल साबित हो रही है. वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पांस मिला है. कलेक्शन के मामले में वरुण की ये फिल्म बॉबी की 'बंदर' से ज्यादा कमाई कर रही है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई बंदर

बात करें 'बंदर' की तो 5 जून को बॉक्स ऑफिस पैर रिलीज हुई ये फिल्म मात्र 50 लाख ही कमा पाई. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही, लेकिन इसकी कमाई इसका साथ नहीं दे रही है. हालांकि क्रिटिक्स ने इसे बॉबी देओल के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बताई है.

लाखों में सिमटी 'बंदर' की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'बंदर' ने 50 लाख रुपये की ओपनिंग की. Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 95 लाख और तीसरे दिन 1 करोड़ की कमाई की है. वहीं चौथे दिन फिल्म ने मात्र 30 लाख की कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹3.30 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹2.75 करोड़ हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर बॉबी की इस फिल्म को 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' से कड़ी टक्कर मिल रही है.

---विज्ञापन---

अच्छी स्थिति में वरुण धवन की फिल्म

अब बात करें, वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की तो इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. बतौर डायरेक्टर यह उनकी आखिरी फिल्म है. फिल्म को मिली-जुली रिव्यूज मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 9 करोड़ कमाए.

---विज्ञापन---

'है जवानी तो इश्क होना है' का चौथा दिन

चौथे दिन, 'है जवानी तो इश्क होना है' ने ₹3.50 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹32.93 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹27.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹1.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹9.50 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹42.43 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल है. फिल्म के लीड स्टार वरुण धवन डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं. ये बाप-बेटे की चौथी फिल्म है. फिल्म में वरुण के अलावा पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, मनीष पॉल, चंकी पांडे, अली असगर, कुब्रा सैत, राकेश बेदी और मनोज पाहवा भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---