Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 vs Michael Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय 'ओल्ड वर्सेस न्यू' की जंग काफी रोमांचक मोड़ पर है. अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' अपने दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन भी दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. दूसरी तरफ, रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' अपनी रिलीज के 43वें दिन भी थियेटर्स में डटी हुई है, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. हालांकि, हालिया रिलीज हुई हॉलीवुड बायोपिक 'माइकल' ने अपनी रफ्तारर बढ़ा ली है और गुरुवार के कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है. आने वाले वीकेंड पर इन तीनों फिल्मों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

'भूत बंगला' की दमदार पकड़

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने अपने 14वें दिन यानी गुरुवार शाम 7 बजे तक 1.91 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 126.56 करोड़ रुपये हो गया है. अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म लगातार प्रॉफिट की ओर बढ़ रही है.

---विज्ञापन---

'माइकल' ने थर्सडे टेस्ट में मारी बाजी

पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' भारत में अपनी जड़ें जमा चुकी है. फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को शाम 7 बजे तक 1.22 करोड़ का कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ ही इसने डेली कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' को मात दे दी है. फिल्म का अब तक का कुल इंडियन कलेक्शन 24.67 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

'धुरंधर 2' का ऐतिहासिक सफर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है. अपने 43वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई है और इसने गुरुवार शाम तक 0.54 करोड़ का कारोबार किया. हालांकि, फिल्म का अब तक का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1134.48 करोड़ रुपये हो चुका है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है.

---विज्ञापन---

'हॉरर' और 'एक्शन' के बीच 'बायोपिक' का तड़का

बॉक्स ऑफिस का मौजूदा माहौल काफी विविध है. एक तरफ 'भूत बंगला' अपनी कॉमेडी और हॉरर से लोगों का मनोरंजन कर रही है, तो दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' की भारी-भरकम एक्शन विरासत अभी भी कायम है. इस बीच 'माइकल' जैसी इंटरनेशनल बायोपिक का बेहतर प्रदर्शन करना यह दर्शाता है कि भारतीय दर्शकों को अच्छी कहानियाँ पसंद आ रही हैं.

---विज्ञापन---

अगले वीकेंड की चुनौती

कल से शुरू हो रहे नए वीकेंड पर सबकी निगाहें टिकी हैं. अक्षय कुमार की कोशिश होगी कि 'भूत बंगला' 150 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंचे. वहीं 'माइकल' अपनी गति को और बढ़ाना चाहेगी. 'धुरंधर 2' के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने 7वें हफ्ते में भी दर्शकों की संख्या को स्थिर बनाए रखना होगा.

---विज्ञापन---