Bhooth Bangla Collection Day 17: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला को रिलीज हुए 17 हो गए हैं. 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कहानी दर्शकों का काफी पसंद आ रही हैं. दो हफ्ते जबरदस्त कमाई के बाद अब तीसरे हफ्ते भी ये शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं. आइए फिल्म के 17वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

17वें दिन की कमाई

ट्रेड वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' ने 17वें दिन भारत में लगभग 4.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले 16वें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ की शानदार कमाई की थी. इसी के साथ 'भूत बंगला' भारत में नेट कमाई के मामले में 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गई है. 17 दिनों फिल्म ने करीब 141.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं ग्रॉस कमाई के मामले में ये आंकड़ा 167.64 करोड़ पहुंच चुका है.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार हुई 'भूत बंगला'

बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो 'भूत बंगला' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. विदेशों में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने का काम कर रही है. यही कारण है कि ये फिल्म लगातार सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'भूत बंगला' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण एकता कपूर और अक्षय कुमार ने मिलकर किया है. इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी, राजेश शर्मा और जीशू सेनगुप्ता जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---