Bhooth Bangla Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों के आने के बावजूद ये फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई की. वीकेंड के साथ वीकडेज पर भी अक्षय कुमार की ये फिल्म जमकर पसंद की जा रही है. तीसरे हफ्ते भी भूत बंगला का क्रेज देखने को मिल रहा है. आइए 18वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

18वें दिन की कमाई

अपने रिलीज के पहले दिन से भूत बंगला शानदार कमाई कर रही है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-थ्रिलर की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. बात करें 18वें दिन की तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 18वें दिन भूत बंगला ने ₹1.75 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹171.32 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹144.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹56.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹227.57 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

भूत बंगला का बजट

बात करें फिल्म की तो 'भूत बंगला' का बजट 120 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म ने अपना बजट पहले ही निकाल लिया है और शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए हैं. ऐसे में बंगले का मालिक अर्जुन इसकी गहराई तक जाता है.

---विज्ञापन---