Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं और लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है. आइए फिल्म के 11वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं, जो चौंका देने वाला है.
हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'भूत बंगला' ने अपने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की. वीकेंड पर फिल्म अब भी शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. लेकिन वीकडेज पर कुछ खास करती नहीं दिख रही. ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया. हालांकि, दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दिखने को मिली.
11वें दिन की कमाई
भूत बंगला की 11वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भूत बंगला ने ₹3.65 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹139.25 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹117.05 करोड़ हो गया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने कुल ₹45.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹184.75 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म 200 करोड़ कमाने के काफी करीब पहुंच गई है.
पिछले दिनों की कमाई
पिछले दिनों की कमाई देखने तो इससे पहले 10वें दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. 9वें दिन इसने 10.75 और 8वें दिन 5.75 करोड़ कमाए थे. वहीं 7वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ कमाए थे.
2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'भूत बंगला'
भूत बंगला 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 है, जिसने 1831.95 करोड़ कमाए हैं और दूसरे नंबर पर सनी देओल की बॉर्डर 2 है, जिसने 464.50 करोड़ कमाए हैं. बात करें फिल्म की तो 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए हैं. ऐसे में बंगले का मालिक अर्जुन इसकी गहराई तक जाता है. बता दें कि