Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से वापसी की है. 'किल', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'किसी का भाई किसी की जान', 'ग्यारह ग्यारह' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी फिल्मों-सीरीज में काम कर चुके की 'भाई तेरा स्टार है' लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है. आलम ये है कि रिलीज के दिनों में ये फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है. मेकर्स को उम्मीद थी कि राघव जुयाल का स्टारडम फिल्म के लिए फायदेमंद हो होगा, लेकिन इसकी कहानी को दर्शकों ने नकार दिया है.

4 दिन में 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'भाई तेरा स्टार है'

राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' सिनेमाघरों में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. रिलीज के चार दिन बाद भी ये फिल्म 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है. राघव जुयाल और निहारिका एम. स्टार इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन रिलीज के बाद इसको कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसका नतीजा सीधे इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है. 'भाई तेरा स्टार है' उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कलेक्शन किया. Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 'भाई तेरा स्टार है' ने चौथे दिन 23 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 91 लाख रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर डूबी राघव जुयाल की फिल्म

30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' ने 30 लाख रुपये से अपना खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 30 लाख रुपये कमाए. शनिवार को फिल्म मात्र 24 लाख रुपये ही कमा सकी और रविवार चौथे दिन इसने 23 लाख रुपये कमाए, इससे पता चलता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही है. राघव जुयाल की ये फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ ही रिलीज हुई है, जिससे इसे कड़ी टक्कर मिली है.

---विज्ञापन---