Batwara 1947 Box Office Collection Day 8: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' सिनेमाघरों में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत रही थी. हालांकि रिलीज के दो से तीन दिन बाद ही इसकी कमाई में गिरावट आने लगी. फिल्म की वीकेंड के बाद कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वीकडेज में मूवी की परफॉर्म काफी खराब हो गई है. इतना ही नहीं रिलीज के 8वें दिन इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. भारत में मूवी के लिए 50 करोड़ तक कमाना भी मुश्किल हो रहा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर.
शुरुआती दिनों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, बटवारा 1947 ने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2 करोड़, पांचवें दिन 2.25 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस तरह से फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
8वें दिन कितनी रही बटवारा 1947 की कमाई
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 9 प्रतिशत रही और कुल शोज 3211 चले. फिल्म ने 7वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 60 लाख की गिरावट दर्ज की है. बटवारा 1947 ने 8 दिनों में भारत में कुल 34.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.फिल्म के लिए भारत में 50 करोड़ रुपये तक कमाना भी मुश्किल हो रहा है. इसने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 40.77 करोड़ कर लिया है.
आवारापन 2 कलेक्शन
दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म ने 8 दिनों में भारत में 119 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
बटवारा 1947 स्टार कास्ट
बटवारा 1947 को लेकर बात करें तो यह भारत पाकिस्तान के बटवारे पर आधारित है. फिल्म की कहानी असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या ओ जम्याई नई' पर आधारित है. इस मूवी में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Collection: ‘बटवारा 1947’ की कमाई में लगातार भारी गिरावट, 8वें दिन कर पाई सिर्फ इतना कलेक्शन