Batwara 1947 Box Office Collection Day 5: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले काफी चर्चा था लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों ने नाकार दिया. ओपनिंग डे के बाद लगातार फिल्म कमाई गिरती जा रही है. वहीं इसके साथ रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ अच्छा कलेक्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितनी कमाई की.
पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?
Sacnilk के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने ₹2.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹36.54 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹30.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹6.75 करोड़ हो गया है. इस तरह वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹43.29 करोड़ हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से भारी टक्कर मिल रही है.
फिल्म में शामिल कलाकार
इससे पहले चौथे दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बात करें फिल्म की तो ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक ड्रामा फिल्म है, जो भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाती है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा और कारन देओल और शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल लीड रोल में हैं.
'बंटवारा 1947' की कहानी
कहानी की बात करें तो बंटवारा 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की एक मार्मिक कहानी है, जहां सिकंदर मिर्जा (सनी देओल) का परिवार भारत से लाहौर पलायन करता है. पाकिस्तान के लाहौर पहुंचे मिर्जा परिवार को एक हवेली मिलती है, जहां दुर्गावती (शबाना आजमी) नाम की एक बुजुर्ग हिंदू महिला पहले से रह रही होती है. मुस्लिम होने की वजह से मिर्जा परिवार चाहता है कि हवेली में रहने वाली बुजुर्ग महिला अपना घर छोड़कर जाए, लेकिन वो बुढ़िया हवेली छोड़ने से मना कर देती है. धीरे-धीरे मिर्जा परिवार उस बूढ़ी औरत को अपना लेती है. लेकिन कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी उस महिला को हवेली से निकालने की कोशिश करते हैं, तो सिकंदर मिर्जा उस बुजुर्ग महिला की रक्षा के लिए सभी से भिड़ जाता हैं. ये पूरी फिल्म असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ए नई' पर आधारित है.