Batwara 1947 Box Office Collection Day 10: सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई लगातार गिरती जा रही है. हालात ये हो गए हैं कि फिल्म अब रोजाना 2 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं कि अबतक इसने कितनी कमाई की.
10वें दिन 'बंटवारा 1947' की कमाई
Sacnilk के मुताबिक 10वें दिन अब तक, 'बंटवारा 1947' ने ₹1.24 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹43.58 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹36.74 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फ़ाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन बाद में इसकी कमाई में तेजी से गिरावट हुई. पहले हफ्ते ‘बंटवारा 1947' ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ये फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और मात्र 75 लाख रुपये कमाए. वहीं नौवें दिन यानी शनिवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
50 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल
रिलीज से पहले ‘बंटवारा 1947' की काफी चर्चा थी. इसके जरिए प्रीति जिंटा ने भी काफी साल बाद वापसी की है. भारी-भरकम बजट और शानदार स्टारकास्ट के साथ तैयार हुई ये फिल्म मेकर्स के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है. रिलीज 10 दिनों में सनी देओल की ये फिल्म 50 करोड़ के बजट आंकड़े को छूने के लिए भी तरस रही है.