Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी ने बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त वापसी की है. उनकी फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ शुक्रवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और अब दूसरे दिन भी इसने ताबड़तोड़ कमाई तय की है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ की कमाई की है.
दूसरे दिन की कमाई
अब बात करें दूसरे दिन की कमाई की तो दूसरे दिन अबतक, 'आवारापन 2' के 6,897 शो चल रहे हैं और इसने ₹15.21 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹44.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹37.21 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में अभी इसके फाइनल कलेक्शन की जानकारी आनी बाकी है.
पहले दिन ही तोड़े ये रिकार्ड्स
बता दें इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपने पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने पहले ही दिन ‘अवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. ये साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गई है, इससे आगे ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं. इसी के साथ अपने पहले दिन की कमाई से आवारापन 2 ने ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘धमाल 4’, ‘कॉकटेल 2’ और ‘अल्फा’ जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी लीड रोल में हैं. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी शुरू होती है वहां से जहां 'आवारापन' खत्म होती है. आगे अपने प्यार के लिए भी इमरान हाशमी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है.