Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने शुरुआती दिनों शानदार कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की कमाई तेजी से गिरती जा रही है. आइए जानते हैं कि 14वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

तेजी से गिरी 'आवारापन 2' की कमाई

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अब फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है. बात करें 14वें दिन की तो 'आवारापन 2' ने इस दिन 60 लाख की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹171.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹144.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹0.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹31.80 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹203.70 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. रिलीज के पहले हफ्ते में इसने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 8.35 करोड़ कमाए थे. 10वें दिन 8.75 करोड़, 11वें दिन 2.75 और 12वें 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने मात्र 90 लाख रुपये कमाए.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘आवारापन 2’, साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार अपने मशहूर किरदार शिवम पंडित बनकर लौटे हैं. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---