Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद लोगों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. लोगों को फिल्म की कहानी खूब पसंद आई और इसकी जमकर तारीफ भी की. मूवी ने 14 दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि यश स्टारर 'टॉक्सिक' की रिलीज के बाद लगातार 'आवारापन 2' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट रही है. वहीं, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने कितना कारोबार किया है, चलिए एक नजर डालते हैं.

शुरुआती दिनों में आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़, चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़, सातवें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के 8वें दिन 5.75 करोड़, नौवें दिन 8.25 करोड़, दसवें दिन 8.75 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ और 13वें दिन 90 लाख का कलेक्शन किया.

14वें दिन आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में 13वें दिन के मुकाबले सीधे तौर पर 30 लाख की गिरावट आई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21 प्रतिशत रही और कुल शोज 1085 चले. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में महज 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

मूवी ने 14 दिनों में भारत में 144.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 203.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है. ये इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो यह मूवी साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: ‘आवारापन 2’ की हालत खराब, गुरुवार को फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन