Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. सिनेमाघरों में 'आवारापन 2' ने रविवार को 10 दिन पूरे कर लिए. जानिए दसवें दिन कितना रहा इस फिल्म का कलेक्शन?
10वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने 10वें दिन अब तक ₹7.05 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹160.43 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.55 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
बीतें दिनों की कमाई
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. बीच में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. रिलीज के पहले हफ्ते में इसने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 8.35 करोड़ कमाए थे.
फिल्म के बारे में
14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2', साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' की सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार अपने मशहूर किरदार शिवम पंडित बनकर लौटे हैं. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी लीड रोल में हैं.