---विज्ञापन---

Box Office Collection: पहले ही दिन धड़ाम से गिरी ‘Assi’ और ‘Do Deewane Seher Mein’, बॉक्स ऑफिस पर हुआ महज इतना कलेक्शन

Assi and Do Deewane Seher Mein Day 1 Collection: शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तापसी पन्नू की गंभीर सामाजिक ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज हुई, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. दोनों फिल्मों को शनिवार और रविवार से काफी उम्मीदें हैं.

Assi and Do Deewane Seher Mein Box Office Collection Day 1: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए मिला-जुला रहा. एक तरफ तापसी पन्नू की गंभीर सामाजिक ड्रामा ‘अस्सी’ रिलीज हुई, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि, दोनों ही फिल्मों की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी रही है.

'अस्सी' (Assi) की कहानी दमदार पर कमाई कमजोर

अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' एक रेप पीड़िता के कानूनी संघर्ष और समाज की संवेदनहीनता को दिखाती है. फिल्म में तापसी पन्नू, कनी कुश्रुति और जीशान अय्यूब जैसे मझे हुए कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन महज 95 लाख रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म एक जरूरी मुद्दे पर बात करती है, लेकिन क्रिटिक्स के अनुसार इसका 'सेकंड हाफ' थोड़ा कमजोर है और कुछ दृश्यों में लॉजिक की कमी खलती है. शायद यही वजह है कि दर्शक सिनेमाघरों तक उस तादाद में नहीं पहुंचे.

---विज्ञापन---

'दो दीवाने शहर में' (Do Deewane Seher Mein)

शहर की भागदौड़ के बीच पनपती एक कोमल प्रेम कहानी 'दो दीवाने शहर में' को युवाओं का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री से जादू बिखेरा है.

पहले दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार देर शाम तक करीब 1.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. रात के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आंकड़ा और बेहतर हो सकता है. सिद्धांत और मृणाल का नैचुरल अभिनय इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है. जहां सिद्धांत एक उलझे हुए प्रेमी के रोल में जमे हैं, वहीं मृणाल ने अपने किरदार में गहराई भरी है.

वीकेंड से उम्मीदें

अब सबकी नजरें शनिवार और रविवार (वीकेंड) पर टिकी हैं. अगर 'वर्ड ऑफ माउथ' (दर्शकों की तारीफ) पॉजिटिव रहता है, तो दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में बड़ी उछाल देखी जा सकती है. 'अस्सी' के लिए यह सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, जबकि 'दो दीवाने शहर में' एक स्थिर बढ़त की ओर बढ़ रही है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---