TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

‘एनिमल’ की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, 9वें के धांसू कलेक्शन ने वीकेंड बनाया मस्त  

Animal Day 9 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। (Animal) फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी सिनेमाघर हाउसफुल जा रहे हैं। मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। हर किसी को रणबीर […]

Animal Day 9 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। (Animal) फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी सिनेमाघर हाउसफुल जा रहे हैं। मूवी की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। हर किसी को रणबीर कपूर का वहशीपन डरा रहा है और हैरान कर रहा है। फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो थिएटर्स के सामने लाइन लग गई। वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) ने विलेन बन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं।  अब फिल्म का कलेक्शन भी सामने आ गया है। यह भी पढ़ें: मेरे बेटे इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे लेकिन…बच्चों के करियर को लेकर बॉबी देओल का खुलासा

9वें दिन भी एनिमल का क्रेज (Animal Day 9 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' ने रिलीज के 9वें दिन 30 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 390.53 करोड़ रुपए हो गया है।

टोटल कलेक्शन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Day 1-  63.8 करोड़ Day 2- 66.27 करोड़ Day 3- 71.46 करोड़ Day 4- 35.64 करोड़ Day 5- 37.47 करोड़ Day 6- 30.39 करोड़ Day 7- 21.85 करोड़ Day 8- 22.95 करोड़ Day 9- 30 करोड़ Total Collection- 390.54  करोड़

400 करोड़ के करीब पहुंची 'एनिमल'

रणबीर कपूर की फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी लोगों की लाइन थिएटर के बाहर नजर आ रही है। फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है, जो धांसू है। दर्शकों को रणबीर के किरदार के आगे बॉबी का किरदार ज्यादा पसंद आ रहा है। 9 दिनों में फिल्म ने 390.54 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में 10 दिन में वो करीब 4.50 करोड़ के आसपास कमाई कर सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

बॉबी देओल के धांसू रोल ने गाड़े झंडे (Animal Day 9 Box Office Collection)

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है। य4ही वजह है कि हाल ही में एक्टर पैप्स के सामने इमोशनल हो गए और अपने चाहने वालों का धन्यवाद अदा किया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.