TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Animal Day 5 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ तहलका, 5वें दिन भी जमकर छापे नोट

Animal Day 5 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का जब से ट्रेलर सामने आया था, तभी से एक बज देखा जा रहा था। जब फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो थिएटर्स के सामने लाइन लग गई। वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) […]

Animal Day 5 Box Office Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टारर फिल्म 'एनिमल' (Animal) का जब से ट्रेलर सामने आया था, तभी से एक बज देखा जा रहा था। जब फिल्म ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों पर दस्तक दी तो थिएटर्स के सामने लाइन लग गई। वहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) ने विलेन बन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। वहीं रणबीर कपूर के वहशीपन ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। अब फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। यह भी पढ़ें: शादी में इन पांच हरियाणवी सॉन्ग के बिना सूना है डीजे, सुनते ही थिरक उठेंगे पैर

5वें दिन भी हुई बंपर कमाई (Animal Day 5 Box Office Collection)

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा काटा हुआ है, कि कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार यानी 5वें दिन 'एनिमल' के कलेक्शन में गिरावट आई है। लेकिन बावजूद इसके मूवी ने पांचवें दिन अब तक 29.62  करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 275.11 करोड़ रुपये हो गया है।

टोटल कलेक्शन

Day 1-  63.8 करोड़ Day 2- 66.27 करोड़ Day 3- 71.46 करोड़ Day 4- 35.64 Day 5- 29.62

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है। इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

बॉबी देओल के रोल ने लूटी वाहवाही   (Animal Day 5 Box Office Collection)

फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं, लेकिन बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है। ऐसे में फैंस का कहना है कि, बॉबी ने अपनी धांसू एक्टिंग से फिल्म में जान डाल दी है। दर्शकों की ओर से बॉबी को खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि हाल ही में एक्टर पैप्स के सामने इमोशनल हो गए और अपने चाहने वालों का धन्यवाद अदा किया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.