Alpha Box Office Collection Day 2: शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं. रिलीज के पहले फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 9.25 करोड़ की कमाई की. आइए इसके दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
'अल्फा' का दूसरे दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन 'अल्फा' ने ₹11.25 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹24.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹20.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने दूसरे दिन ₹7.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹13.00 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹37.60 करोड़ हो गया है.
पहले दिन के मुकाबले अल्फा के दूसरे दिन की कमाई में बढ़त देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 100 से 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. ऐसे में फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'अल्फा' को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपने किरदार 'कबीर' के तौर पर स्पेशल अपीयरेंस दी है. फिल्म में ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'वॉर' मूवी के पॉपुलर किरदार को दोबारा निभाते नजर आ रहे हैं.