Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में मौजूद हैं. रविवार 12 जुलाई को 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन, तो आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने 10 दिन पूरे कर लिए. आइए दोनों फिल्मों की कमाई जानते हैं.
'अल्फा' की कमाई
पहले शुरुआत करें शिव रवैल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ से तो, इसने अपने रिलीज के दसवें दिन यानी रविवार को ₹2.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹63.91 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹53.60 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹25.50 करोड़ तक पहुंच गया. इस तरह फिल्म ला वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹89.41 करोड़ गया है.
लगातार गिर रही 'अल्फा' की कमाई
इससे पहले शनिवार को यानी नौवें दिन 'अल्फा' ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव बीते दिनों देखे गए. पहले वीकेंड के बाद लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में आलिया के अलावा शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं.
'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
अब बात करें अहमद खान के डायरेक्शन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की तो, इसने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन यानी रविवार को ₹1.90 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹153.98 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹129.55 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 17वें दिन ₹0.40 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹32.60 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹186.58 करोड़ हो गया है.
संडे को अक्षय की फिल्म ने किया कमबैक
इस पहले शनिवार को यानी 16वें दिन वेलकम टू द जंगल ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे. रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल जैसे 30 अधिक स्टार्स शामिल हैं.