Alpha Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और इसे लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट भी थी. हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जिस तरह का बज देखने को मिला था, वह रिलीज के बाद दिखाई नहीं दिया. फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया है. इतना ही नहीं, ओपनिंग डे पर भी फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने में असफल रही. आइए, एक नजर डालते हैं इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'अल्फा' ने अपने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत रही, जबकि देशभर में इसके 7,534 शो चले. भारत में पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार करने के अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 15.8 करोड़ रुपये की कमाई की.

---विज्ञापन---

फिल्म ने लोगों को किया निराश

शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं, ऋतिक रोशन ने फिल्म में कैमियो भूमिका निभाई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को दर्शकों से काफी नकारात्मक रिएक्शन मिला है. लोगों का कहना है कि फिल्म में वही पुरानी घिसी-पिटी कहानी देखने को मिली है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आलिया भट्ट कई जगह ओवर-एक्टिंग करती हुई नजर आई हैं. कुल मिलाकर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की बात करें तो यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इसकी कहानी एक ऐसे भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में अपने ही देश से नफरत करने लगता है. इसके बाद उसे रोकने और देश को बचाने के लिए अन्य एजेंट एक मिशन पर निकलते हैं. इस तरह की कहानी इससे पहले भी यश राज के स्पाई यूनिवर्स में देखने को मिल चुकी है. फिल्म 'पठान' की कहानी भी कुछ हद तक इसी तरह की थी. हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में बवाल मचाएंगे Gaurav Khanna, खुलेगी आकांक्षा चमोला की पोल?

---विज्ञापन---