Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' ने धीमे शुरुआत की थी. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी अच्छी कमाई की. लेकिन मंडे आते ही फिल्म की कमाई बुरी तरह गिर गई. 'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल स्पाई है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जबरदस्त एक्शन में रही हैं, लेकिन कमजोर कहानी के चलते 'अल्फा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित नहीं कर पा रही है. जानें फिल्म के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के बारे में...
'अल्फा' के चौथे दिन की कमाई
सैकनिल्क की लेटेस्ट के मुताबिक चौथे दिन, 'अल्फा' ने ₹3.85 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹45.34 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹37.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹1.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹18.30 करोड़ हो गया है. इस तरह, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹63.64 करोड़ हो गया है.
इससे पहले ओपनिंग डे पर 'अल्फा' ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वीकेंड पर शनिवार और रविवार को 11.5 करोड़ और 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे.
YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म
रिलीज के पहले दर्शक 'अल्फा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने अपनी कमजोर कहानी से दर्शकों को निराश पर दिया. ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन देखें तो ये वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में अब तक की सबसे कम रही है. इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्में, जैसे 'वॉर 2', 'पठान' और 'टाइगर 3', ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था.