Alpha and Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई पूरी तरह गिर गई और अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिए. शानदार शुरुआत करने के बाद इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में भी अब रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है.
'अल्फा' का कलेक्शन
पहले बात करें आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की तो इसने गुरुवार यानी रिलीज के 14वें दिन 60 लाख की नेट कमाई की. इससे भारत में इस फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹67.19 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹56.40 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 25 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹27.25 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में 'अल्फा' की टोटल कमाई ₹94.44 करोड़ रुपये हो गई है. पहले हफ्ते के बाद 'अल्फा' की कमाई काफी कम हो चुकी है, ऐसे में लगता है कि कुछ दिनों में आलिया भट्ट की ये फिल्म सिनेमाघरों से भी उतर जाएगी.
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई
रिलीज के पहले दो हफ्ते ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शानदार कमाई तय की, लेकिन अब इस फिल्म की रफ़्तार बिल्कुल धीमी पड़ती जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने 21वें दिन 50 लाख का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹156.65 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹131.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 21वें दिन 10 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹33.35 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹190.00 करोड़ तक पहुंच गया है.
वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के साथ 30 से अधिक स्टार्स शामिल हैं.