Haiwaan Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ रिलीज के पहले दिन से ही कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पा रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को 7 दिन पूरे हो गए हैं और अबतक ये फिल्म 10 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है. कमाई के लिए फिल्म रोजाना काफी स्ट्रगल कर रही है.

'हैवान' ने किया निराश

11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैवान ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ और तीसरे दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया. कमाई के तीन दिन बाद ही 'हैवान' की कमाई लाखों में आई गई और चौथे दिन इसने मात्र 70 लाख की कमाई की. फिर पांचवें दिन भी 70 लाख और छठे दिन मात्र 55 लाख का बिजनेस किया. इस तरह फिल्म की कमाई लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

सातवें दिन की कमाई

अब बात करें सातवें दिन की कमाई की तो, 'हैवान' ने अब तक ₹0.44 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹9.74 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कमाई के आंकड़े अभी आने बाकी हैं.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 'हैवान' एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी शामिल, जो लगभग 18 साल बाद (साल 2008 की 'टशन' के बाद) एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं. ये फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की सुपरहिट मलयाली फिल्म 'ओप्पम' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है.

---विज्ञापन---