Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3: 15 मई को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की नई फिल्म 'आखिरी सवाल' रिलीज हुई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है. सिनेमाघरों में फिल्म के प्रति कोई खास रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिल रहा है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीन दिनों में कितना कलेक्शन किया.

तीन दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' ने अपने रिलीज के तीसरे दिन रविवार को ₹0.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹2.34 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अबतक ₹1.95 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹0.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹2.49 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

पिछले दिनों की कमाई

इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और मृणाल कुलकर्णी भी लीड रोल में हैं. अपने रिलीज के पहले दिन 'आखिरी सवाल' ने 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को संजय दत्त की इस फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की है. वहीं आज तीसरे दिन फिल्म ने 80 लाख का आंकड़ा तय किया है.

फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'आखिरी सवाल' का बजट लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये के आस पास है. ऐसे में फिल्म की कमाई निराशाजनक है. आने वाले दिनों में फिल्म को तेजी से कमाई करनी होगी. इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है. फिल्म के निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं.

---विज्ञापन---

आखिरी सवाल की कहानी

आखरी सवाल एक बड़ी ही गंभीर फिल्म है. इसकी कहानी एक प्रोफेसर और छात्र के बीच छिड़े विवाद के इर्द-गिर्द घूमती है. छात्र विक्की अपनी थीसिस से RSS को एक एंटी-नेशनल पार्टी बताता है. वहीं प्रोफेसर नाडकर्णी विक्की के हर सवाल का देते हुए उसका भ्रम दूर करते हैं.

---विज्ञापन---

दूसरी फिल्मों की वजह से हो रहा घाटा

सिनेमाघरों में 'आखिरी सवाल' के अलावा कई फिल्में लगी हुई हैं. इसकी वजह से भी फिल्म को नुकसान झेलना पड़ रहा है. इन दिनों 'आखिरी सवाल' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' से है. इन दोनों फिल्मों को सिनेमाघरों में अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है.

---विज्ञापन---