The Scam: Leaked Teaser: देश में इस समय हर तरफ सिर्फ नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की बात की जा रही है. पिछले करीब एक महीने से CJP और सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. CJP की तरफ से भारी संख्या में स्टूडेंट्स के साथ 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च निकाला गया था, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. इसके बाद छात्रों का ये प्रदर्शन और ज्यादा बड़ा हो गया. इस प्रोस्टेट और विवाद के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 ने एक नई सीरीज की अनाउंसमेंट की है, जिसका उन्होंने एक टीजर भी रिलीज किया है.

क्या है सीरीज का नाम?

Zee5 की इस नई सीरीज का नाम है 'द स्कैम-लीक्ड'. जैसा कि सीरीज के नाम से ही साफ पता चल रहा है कि ये सीरीज पेपर लीक और स्टूडेंट्स की सुसाइड जैसे मुद्दों पर आधारित होगी. सीरीज के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'द स्कैम-लीक्ड' का एक टीजर रिलीज किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक पेपर. लाखों सपने. एक लीक. अविश्वास में डूबा पूरा देश. 'द स्कैम: लीक्ड' जल्द आ रहा है Zee5 पर.' हालांकि अभी सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. सीरीज के टीजर में पेपर छपने से लेकर लीक होने और स्टूडेंट के आत्महत्या करने तक की कहानी की झलक देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

पेपर लीक से सुसाइड तक की कहानी

सीरीज 'द स्कैम-लीक्ड' के टीजर में दिखाया गया है कि एग्जाम के पेपर कड़ी निगरानी में छापे जा रहे हैं. फिर उन्हें सीक्रेट का टैग लगाकर सीलबंद किया जाता है. इसके बाद सभी सीलबंद पेपर को डिब्बों में पैक किया जाता है. इन डिब्बों को गाड़ी में लादने से पहले ही एक पेपर किसी के साथ लग जाता है, जो एग्जाम के क्वेशन पेपर की तस्वीर खींचकर उसे सोशल मीडिया लीक कर देता है. इसके बाद पेपर लीक की मीडिया कवरेज दिखाई जाती है. टीजर के आखिर में खाली क्लास और एक रूम में पढ़ाई करने वाले स्टूटेंड को फंदे से लटकते दिखाया गया है.